फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बर्दिया टावर के पास ट्रांस गेरुआ में दिखा टस्कर

Tue, 30 Dec 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट संर​​क्षित वनक्षेत्र में दिखा टस्कर । - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिछिया। कड़ाके की ठंड के बीच कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही कम नहीं हुई है। बंधा रोड क्षेत्र में जंगली हाथियों के तीन अलग-अलग समूह विचरण करते देखे जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से एक टस्कर न्यूज संस्था द्वारा बनाए गए बर्दिया वाच टावर के सामने ट्रांस गेरुआ के जंगल के किनारे लगातार विचरण करता दिखाई दे रहा है। लंबे दांत और ऊंचे कद वाले इस टस्कर ने न केवल वन क्षेत्र में, बल्कि पर्यटकों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कतर्नियाघाट बर्दिया गांव में थारू संस्कृति से रूबरू होने पहुंचे कई पर्यटकों ने इस टस्कर को देखकर उसे अपने कैमरों में कैद कर लिया।

हाथी विशेषज्ञ अभिषेक के अनुसार यह टस्कर हाथी है, जिसे सामान्यतः झुंड से अलग कर दिया जाता है और यह अकेले विचरण करता है। रेंजर आशीष गौड़ ने भी लोगों से अपील की है कि जंगल किनारे और रास्तों पर सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से हाथियों के पास न जाएं और किसी भी स्थिति में उन्हें उकसाने का प्रयास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें