फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब में डूबकर युवक की मौत

Sat, 08 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर। बड़े बैशनपुरवा गांव निवासी एक युवक की शनिवार देर शाम तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवप्रताप सिंह (48) शनिवार शाम घर के पास स्थित तालाब के किनारे खड़े होकर हाथ-पैर धो रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में गिर गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें