बहराइच। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने शनिवार को तीन निरीक्षकों व 13 दरोगा समेत कुल 20 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। इसके साथ ही एसपी ने थाना बौंडी अंतर्गत खैराबाजार प्रभारी चौकी धर्मप्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
निरीक्षक रमेश रावत को वाचक पुलिस अधीक्षक से प्रभारी मीडिया सेल/एस-मैक सेल, निरीक्षक अभिनव कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, निरीक्षक शमसेर बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से वाचक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
उपनिरीक्षक रवि यादव प्रभारी चौकी जिला कारागार को प्रभारी चौकी तिकोनीबाग, शैलेंद्र कुमार शर्मा को थाना कोतवाली देहात से प्रभारी चौकी जिला कारागार, दीपेंद्र सिंह को मीडिया सेल/प्रभारी एस-मैक सेल से प्रभारी चौकी खैराबाजार, थाना बौंडी, राजेश कुमार शुक्ल को पुलिस लाइन से प्रभारी जनसूचना सेल, रामसुधार यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी जंगलीनाथ मंदिर में तैनाती दी गई है।
संजीत कुमार सिंह को प्रभारी चौकी गोड़हिया नंबर-01, थाना कैसरगंज से प्रभारी चौकी बख्शीपुरा, थाना दरगाह, भानु प्रताप सिंह को प्रभारी चौकी बख्शीपुरा से प्रभारी चौकी गोड़हिया नंबर-01, थाना कैसरगंज, रामकेश को थाना फखरपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रानीपुर, ओम नारायण मिश्र को थाना रानीपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना खैरीघाट में तैनाती दी गई है।
अजीत प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रुपईडीहा, अमरेंद्र कनौजिया को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना नवाबगंज व शैलेंद्र कुमार यादव को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना हुजूरपुर में तैनाती दी गई है। प्रभारी चौकी खैरा बाजार धर्म प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके साथ ही चार मुख्य आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।