फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 16 Dec 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । बलरामपुर जनपद के नगर कोतवाली स्थित बरवलिया बघनी बहादुरपुर गांव निवासी युवक शनिवार की रात घर पर खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर झुलस गए। चीख-पुकार सुन पड़ोस में मौजूद परिवार के लोग दौड़कर आए और कंबल डालकर आग बुझाई। तब तक वे गंभीर रूप से झुलस चुके थे। परिजन उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जा रहे थे, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरवलिया बघनी बहादुरपुर निवासी ईश्वरलाल (40) की रविवार की सुबह मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई रामबहल ने बताया कि अस्पताल से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया था। वे घर पर अकेले रहते थे, 20 वर्ष पहले पत्नी मारपीट के चलते छोड़कर चली गई थी। मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें