फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: समाधान दिवस में 193 शिकायत में 38 का निस्तारण

Sun, 15 Dec 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । जिले में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में सभी 22 थानों पर कुल 193 शिकायतें आईं जिसमें से मौके पर 38 शिकायतों का निस्तारण हो गया। वहीं, पुलिस से संंबंधित 22 शिकायतों में से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया और अन्य सभी राजस्व विभाग से संबंधित रही।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर देहात कोतवाली में पांच शिकायतों में से दो, कैसरगंज कोतवाली में 16 शिकायतों में से चार, नानापारा कोतवाली में 16 में चार, मुर्तिहा कोतवाली में नौ में दो, रिसिया में 11 में दो, रूपईडीहा में दस में तीन, फखरपुर पांच में तीन, बौैंडी 15 में तीन, जरवलरोड 14 में दो, हुजूरपुर 21 में दो, पयागपुर में 13 शिकायतों में चार, रानीपुर में चार में एक, मटेरा सात में एक, मोतीपुर तीन में एक, सुजौली एक, बौंडी पांच में शून्य, खैरीघाट 20 में दो और रामगांव थाना में आई पांच शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, विशेश्वरगंज में चार, सुजौली में एक, हरदी में सात, मोतीपुर चार और नबावगंज में तीन में से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ।

नगर कोतवाली में नहीं आई एक भी फरियाद
नगर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अनिरुद्ध आदि मौजूद रहें। मौके पर एक भी शिकायत नहीं आई।

केस 1
दरगाह थाना के बख्शीपुरा चांदमारी निवासी अनीता सिंह ने बताया छह दिसंबर को घर में घुसकर सरस्वती नगर निवासी दो युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इलाज के लिए पैसे न होने की भी जानकारी दी। पुलिस से आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

केस 2
दरगाह शरीफ के मंसूरगंज निवासी मुमताज अली ने बताया बेटी की शादी तीन माह पहले रिजवान से की थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांगकर ससुरालीजनों ने बेटी को मारपीट कर 13 दिसंबर को निकाल दिया। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें