फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीसीएम से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज। कैसरगंज बाजार से बाइक से घर लौट रहे युवक की बृहस्पतिवार देर शाम पावर हाउस के पास सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डीसीएम चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

कोनारी गांव निवासी गणेशी (38) बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। पावर हाउस के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से जा टकराई। सिर में गंभीर चोट लगने से गणेशी सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोग उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। गणेशी ने हेलमेट नहीं लगाया था।
सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय जांच कर रहे हैं। परिजनों के प्रार्थना पत्र पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें