चित्तौरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत रसूलपुर सरैंया के मजरा बारिनपुरवा निवासी मोनू उर्फ बेंचेलाल (30) बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में माेनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
कोतवाली देहात के बारिनपुरवा निवासी रंजना ने बताया कि बुधवार की शाम उनका बेटा माेनू घर किसी काम से निकले थे। कुछ देर बाद सूचना मिली कि वह बहराइच-गोंडा रेल प्रखंड पर गांव के पास ही ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। रंजना ने बताया कि बेटा पटरी के किनारे कैसे गया और कैसे हादसा हुआ, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कोतवाल देहात रमेश रावत ने बताया कि जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।