फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मजदूरी से मना करने पर लाठी से पीटकर युवक की हत्या

विज्ञापन
चिलवरिया के लोनियनपुरवा में युवक की मौत के बाद देहात कोतवाली में जमा भीड़। 
विज्ञापन
चित्तौरा। मजदूरी करने से मना करने पर चिलवरिया के लोनियनपुरवा निवासी सज्जाद (45) को कुछ लोगों ने लाठी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सज्जाद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को कुछ लोगों ने उन्हें मजदूरी के लिए बुलाया था। सज्जाद ने काम करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपियों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद सभी लोग सज्जाद को पकड़कर एक बाग में ले गए और लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी।उनके गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सज्जाद को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई आजम ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने गोलू, रोहित व धर्मेंद्र को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने परिजनों से की मुलाकात

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें