फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आज भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। श्रावण मास के दौरान हर सोमवार को बहराइच और आसपास के जिलों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भारी व मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था 28 अगस्त तक हर सोमवार को प्रभावी रहेगी। ट्रक, डंपर, डीसीएम, ट्रैक्टर समेत भारी वाहनों को भीड़ वाले मार्गों से हटाकर वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से रेउसा-सीतापुर होकर बाराबंकी और लखनऊ भेजा जाएगा। लखीमपुर खीरी और नानपारा की ओर से गोंडा-अयोध्या जाने वाले वाहनों को दोनक्का तिराहा से श्रावस्ती-बलरामपुर मार्ग से भेजा जाएगा। जबकि कैसरगंज से बाराबंकी जाने वाले भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।

अयोध्या में श्रावण सोमवार और पूर्णिमा स्नान के दौरान 16 से 17 अगस्त, 23 से 24 अगस्त तथा 27 से 28 अगस्त तक विशेष डायवर्जन रहेगा। आवश्यक सेवा और इमरजेंसी वाहनों को छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें