फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कड़ी निगरानी में हुई कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा

विज्ञापन
बहराइच के राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए परीक्षार्थी।
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षा मंगलवार को जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह और शाम की पाली में आयोजित परीक्षा में कुल 513 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 492 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में 210 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 18 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि 192 ने परीक्षा दी। हाईस्कूल के सभी 10 विषयों की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित की गई। वहीं दूसरी पाली में दो बजे से शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट में 313 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए और 13 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में 17 विषयों की परीक्षा कराई गई।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। सभी कक्षों में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार परीक्षा कराई गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे पर राहत दिखाई दी। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि कंपार्टमेंट एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई गई थीं। किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की सूचना नहीं मिली। परीक्षार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप परीक्षा दिलाई गई।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने कहा, बेहतर अंक की उम्मीद

परीक्षा देकर बाहर निकले हाईस्कूल के परीक्षार्थी अंकित वर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप था। अच्छी तैयारी होने के कारण पेपर आसान लगा और इस बार अंक सुधारने की पूरी उम्मीद है। इंटरमीडिएट की छात्रा स्नेहा यादव ने कहा कि कुछ प्रश्न सोचने वाले थे, लेकिन अधिकांश सवाल सरल थे। इम्प्रूवमेंट परीक्षा से बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें