फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जमीन के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 11 Feb 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मुर्तिहा क्षेत्र में शनिवार रात जमीन खरीदने के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर उसे सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज बहराइच और फिर ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ हमलावरों पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन


मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझरा निवासी अनीस (38) का नौबना गांव निवासी मनीराम यादव के साथ जमीन खरीदने को लेकर विवाद है। अनीस शनिवार रात बाजार से घर लौट रहा था। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते अनीस को मनीराम उसके बहनोई बाबूराम ने मिलकर गोली का निशाना बनाया। इस हमले में सीने के पास दायीं तरफ गोली लगने से अनीस गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने हमले की सूचना अनीस के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अनीस को सीएचसी मिहिंपुरवा पहुंचा, जहां हालत गंभीर होने कर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में उपचार के बाद भी अनीस की हालत में सुधार न होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।उधर, अनीस के परिजनों ने मनीराम और बाबूराम के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर एसपी वृंदा शुक्ला ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नामजद आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमों को लगाया है। मुर्तिया थाना प्रभारी अमितेंद्र सिंह ने बताया की नामजद आरोपी मनीराम और बाबूराम की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।


रास्ते में खड़े हमलावरों ने घेरकर मारी गोली
पुलिस की छानबीन के दौरान अनीस ने बताया कि शनिवार रात बाजार से लौटते समय रास्ते में खड़े मनीराम ने उसकी बाइक को रोक ली। मनीराम के उसका बहनोई बाबूराम व दो अन्य लोग मौजूद थे। अनीस के मुताबिक उनमें एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर असलहा लगाकर गोली चलाई लेकिन फायर मिस हो गया। इसी बीच मनीराम ने गोली मार दी। इस हमले में घायल होकर अनीस जमीन पर गिर गया। इस बीच हमलावर भाग निकले।


तीन लाख रुपये का था विवाद
घायल अनीस के भाई फरमान ने आरोप लगाया कि एक जमीन खरीदने के लिए मनीराम ने तीन लाख रुपये लिए थे। उसने अनीस को जमीन नहीं दिलाई और न ही पैसे वापस कर रहा था। अनीस अपने पैसे वापस करने के लिए मनीराम पर दबाव बना रहा था। इसी विवाद में अनीस को गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें