बहराइच। रामगांव इलाके में सैलानी बाबा के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुभाष यादव (19) की मौत हो गई। वह ससुराल से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रामगांव के गुलरा गांव निवासी सुभाष यादव शनिवार को अपनी ससुराल खैरीघाट गए थे। रविवार सुबह घर लौटते समय सैलानी बाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव जिला अस्पताल भिजवा दिया। दोपहर में उनके चाचा लायक राम यादव और अन्य परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर उनकी पहचान की। थाना प्रभारी रामगांव दिवाकर तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद भाग निकले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।