जमुनहा (श्रावस्ती)। दर्जिनपुरवा गांव में सोमवार को नवनिर्मित छत पर पानी डालने गए युवक की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर गंगापुर के मजरा दर्जिनपुरवा निवासी धर्मराज पाल (35) घर बनवा रहा था। सोमवार सुबह वह छत पानी डाल रहा था। रस्सी के सहारे बाल्टी से पानी चढ़ाते समय बगल से गुजरी हाईटेंशन लाइन में उसका हाथ लगने से वह बिजली के झटके से दूर सड़क पर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष मल्हीपुर जयहरि मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना नहीं हैं।