फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर खाकर दे दी जान

Sun, 26 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सपसा गांव निवासी एक युवक का रविवार को सुबह पिता से घरेलू मामलों को लेकर विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। काफी देर बाद परिवारीजनों का पता चला तो उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां इलाज शुरू होते ही युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के सपसा गांव निवासी अनूप कुमार (20) का सुबह पिता सुरेंद्र से पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पिता ने अनूप को डांट दिया। छोटे भाई नितीश ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया।

इसके बाद अनूप अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसे उल्टियां शुरू हो र्गइं। तब पता चला कि अनूप ने जहर खा लिया है। इससे परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अनूप को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें