बहराइच। बौंडी क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बौंडी क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया रायपुर निवासी विनोद ने बताया कि उनका भाई नीरज (18) शनिवार की शाम घर से निजी काम के लिए बाइक से निकला था।
साहगांव के निकट सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद नीरज को लखनऊ रेफर कर दिया गया।