फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत

विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन।  - फोटो : झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन
खैरीघाट। पिपरी माफी गांव में सोमवार को झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


खैरीघाट थाने के पिपरी माफी निवासी जिमींदार गुप्ता (35) रविवार शाम एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। वहां से वह देर रात घर लौटे। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई। यह देखकर परिजनों ने एक झोलाछाप को इलाज के लिए बुलाया। झोलाछाप ने जल्द तबीयत ठीक करने का दावा करते हुए जिमींदार को एक इंजेक्शन लगा दिया। युवक की मां ने बताया कि इंजेक्शन लगते ही बेटे की हालत बिगड़ गई।
वह अन्य ग्रामीणों को बुलाकर बेटे को इलाज के लिए कहीं ले जातीं, इससे पहले उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होते ही झोलाछाप मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। युवक की मौत के बाद से मां, पत्नी व दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। खैरीघाट थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें