जरवलरोड थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। :स्रोत विभाग
जरवलरोड (बहराइच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी युवक ने रविवार की सुबह घाघरा घाट रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर जरवलरोड व जीआरपी पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकार दी।
बसहिया जगत गांव निवासी धनलाल (33) ने रविवार को रेलवे ट्रैक पर मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। धनलाल की पत्नी नीलू व परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि धनलाल घर से साइकिल से शनिवार को निकले थे। तब से घर नहीं पहुंचे, खोजबीन चल रही थी।
परिजन धनलाल के आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। मौत से परिजनों में कोहराम है। उप निरीक्षक बुढ़वल रामबाबू जीआरपी गोंडा ने शव पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया है।