फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Mon, 24 Feb 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र फखरपुर के बौंडी मोड़ पर रविवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र फखरपुर के केशवाकुंडा गांव निवासी मंगल प्रसाद (54) रविवार को घर का सामान लेकर साइकिल से फखरपुर बाजार से लौट रहे थे। रास्ते में बौंडी मोड़ के पास बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उनको अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके भाई विजय ने बताया कि मंगल खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पांच पुत्र व एक पुत्री है। मौत से पत्नी माया देवी रो-रोकर बेसुध हैं। फखरपुर थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें