फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरी करने वाले युवक को पकड़ा

विज्ञापन
खैरीघाट पुलिस द्वारा पकड़ा गया तेल चोरी करने वाला आरोपी व बरामद कार। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। खैरीघाट पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर खरखट्टनपुरवा के पास ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले युवक को धर दबोचा। इस दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया। आरोपी के पास से एक टाटा सफारी, तीन मोबाइल, टूल किट और एक चैनल की आईडी बरामद हुई है। युवक पुलिस पर पत्रकार बनकर रौब डालकर दबाव में लेने का प्रयास भी कर रहा था।
विज्ञापन

खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी को कई दिनों से क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी थी। शुक्रवार को सुबह उपनिरीक्षक विनोद मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त कर रही थी।
इसी दौरान क्षेत्र के खरखट्टनपुरवा गांव के निकट लगे ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर खोलकर कुछ लोग पाइप से तेल निकाल रहे थे। पुलिस को देखकर एक युवक फरार हो गया, जबकि मोतीपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी श्यामू को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

मौके पर टाटा सफारी बरामद हुई। आरोपी के पास से एक न्यूज चैनल की आईडी, तीन मोबाइल, दो खाली जरीकेन आदि बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि फरार युवक की पहचान नयापुरवा निवासी सतीश वर्मा के रूप में हुई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें