फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए से आठ मिनट तक भिड़ा युवक, बचाई जान

Wed, 11 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत नारायण टांडा गांव में मंगलवार शाम तेंदुए ने शौच के लिए खेत की ओर गए युवक पर हमला कर दिया। अनिल (23) करीब आठ मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करते रहे। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण और वनकर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। हमले में उनकी पीठ और पसलियों पर पंजों से खरोंच आई है।
विज्ञापन


नारायण टांडा निवासी अनिल मंगलवार शाम करीब छह बजे शौच के लिए खेत की ओर गए थे। उसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अनिल ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए का सामना किया और शोर मचाकर मदद मांगी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और वनकर्मियों के पहुंचने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल अनिल को सुजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार सुबह किसान धर्म सिंह के हल्दी के खेत में भी तेंदुआ दिखाई दिया था। सूचना पर ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने हांका लगाकर उसे जंगल की ओर खदेड़ा था। सुबह तेंदुआ दिखने और शाम को युवक पर हमले के बाद गांव में दहशत है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट रेंज के वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि तेंदुए की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें