फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संकरी सड़क पर गन्ना क्रय केंद्र बनाने का विरोध, प्रदर्शन

Wed, 11 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 चित्तौरा के ककरा नेवादा में प्रदर्शन करते किसान। - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
धरसवां। विकासखंड चित्तौरा की ग्रामसभा ककरा नेवादा में गन्ना क्रय केंद्र के स्थान को लेकर किसानों और ग्रामीणों में नाराजगी है। संकरे रास्ते पर केंद्र बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जिला गन्ना अधिकारी को पत्र भेजकर केंद्र को बलरामपुर मुख्य मार्ग पर स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष ककरा नेवादा के किसानों की सुविधा के लिए गन्ना क्रय केंद्र ग्रामसभा दरगाही चक में बनाया गया था। यहां पहुंचने का रास्ता बेहद संकरा है। दोनों ओर घनी आबादी है। रास्ते पर स्कूल, मंदिर और हाइटेंशन बिजली के तार भी हैं। नहर से होकर गुजरने वाले इस मार्ग पर पिछले साल गन्ना लदे दो ट्रक पलट गए थे। हादसों में बिजली के पोल, घर, दुकान और मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुई थीं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष भी केंद्र उसी स्थान पर बनाया गया है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। बलरामपुर मुख्य मार्ग यहां से कुछ ही दूरी पर है। रामजी, श्यामजी, पुत्तन और पप्पू समेत अन्य ग्रामीणों ने केंद्र को मुख्य मार्ग पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें