फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल, अयोध्या व दिल्ली के पहलवानों ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
जरवल में आयोजित राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। कस्बे में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय दंगल का शुभारंभ हुआ। दंगल में पहले दिन पहलवानों के बीच पांच मुकाबले हुए, जिसमें नेपाल, अयोध्या और दिल्ली के पहलवानों ने बाजी मारी। जबकि एक मुकाबला बराबरी पर छूटा। समापन पर विजेता पहलवानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जरवल कस्बे में स्थित खेल मैदान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय दंगल का शुभारंभ किया गया। आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने पहलवानों से हाथ मिलवा कर दंगल शुरू कराया। पहला मुकाबला नेपाल के मंजीत थापा और राजस्थान के मोने पहलवान के बीच हुआ, जिसमें मंजीत ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला अयोध्या के हनुमानगढ़ी के सुदामा और बरेली के देवेंद्र पहलवान के बीच हुआ, जिसमें अयोध्या के पहलवान सुदामा ने बाजी मारी।
तीसरा मुकाबला गनी पहलवान कलियर शरीफ और मनोज पहलवान बरेली के बीच हुआ। इसमें 15 मिनट तक चली कुश्ती बराबरी पर छूटी। चौथा मुकाबला दिल्ली के मोनू पहलवान और भूरा पहलवान कानपुर के बीच हुआ, जिसमें दिल्ली के मोनू पहलवान ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पांचवीं कुश्ती बग्गा पहलवान पंजाब और दिल्ली के मंजीत सिंह के बीच हुई। 10 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में बग्गा पहलवान ने जीत दर्ज की। रेफरी की भूमिका पहलवान मुन्ना टाइगर ने निभाई। इस मौके पर सैब नब्बू, अनवारुल हसन काजमी, रज्जन पहलवान, शादाब, निजाम खान, नजमुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें