फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

218 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल के बांके की पुलिस ने भारतीय समेत दो लोगों को 218 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भारतीय युवक हेलमेट में छिपाकर शुगर ले जा रहा था, जबकि नेपाली स्कूटी की डिक्की में रखकर शुगर ठिकाने लगाने की फिराक में था। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बतायी जा रही है।
विज्ञापन

नेपाल के बांके जिला के पुलिस अधीक्षक वीरबहादुर ओली ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार आता दिखा। उससे कागजात मांगे गए। जांच के दौरान हेलमेट में कुछ पैकेट होने की जानकारी मिली। इस पर उसके हेलमेट की जांच की गई तो पता चला कि हेलमेट में ब्राउन शुगर रखा है। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक के पास से 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है।
उसकी पहचान बहराइच जिले के मोतीपुर थाना अंतर्गत मोतीपुर गांव निवासी अब्दुल रसीद उर्फ चांद बाबू के रूप में हुई है। उधर, नेपाल के कैलाली टीकापुर नगर पालिका वार्ड नंबर एक निवासी शिवराज पुरी के पास से 18 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। वह स्कूटी में छिपा कर ब्राउन शुगर ले जा रहा था। दोनों को इलाका प्रहरी कार्यालय से जिला प्रहरी कार्यालय बांके भेजा गया। जहां से जांच के बाद केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक है। जांच के दौरान इलाका प्रहरी कार्यालय इंचार्ज जमुनहा माधव रिजाल, नेपालगंज प्रमुख प्रेम बहादुर अधिकारी, दीवान दशरथ थापा, सगीर चौधरी, उपनिरीक्षक भक्त बहादुर भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें