फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियर शरीफ, राजस्थान, मथुरा व अयोध्या के पहलवानों ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। ईदगाह मैदान परिसर में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई मुकाबले हुए, जिसमें कलियर शरीफ, राजस्थान, मथुरा, अयोध्या, सुजौली के पहलवानों ने जीत दर्ज की। जबकि एक मुकाबला बराबरी पर छूटा। इस दौरान विजेेता व उप विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा के ईदगाह मैदान परिसर में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन दंगल समिति के अध्यक्ष रमाशंकर गौड़ व रामकुमार कौलिक ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला राजस्थान के मनोज पहलवान व नौबना के किशन पहलवान के बीच हुआ, जिसमें राजस्थान के मनोज ने जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला कतर्निया के अंकित पहलवान व सुजौली के तेरे नाम पहलवान के बीच हुआ, जिसमें सुजौली के पहलवान ने बाजी मारी। तीसरा मुकाबला मनोज राजस्थान व स्टील बॉडी पहलवान कलियर शरीफ अजमेर के बीच हुआ, जिसमें कड़े मुकाबले में स्टील बॉडी पहलवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

चौथा मुकाबला राजस्थान के मनोज पहलवान व शेरगढ़ के देवा पहलवान के बीच हुआ। इसमें शेरगढ़ के देवा पहलवान ने जीत दर्ज की। पांचवां मुकाबला अयोध्या के हनुमान और स्टील बॉडी पहलवान के बीच हुआ, जिसमें अयोध्या के हनुमान ने बाजी मारी। छठा मुकाबला मथुरा वृंदावन के बजरंगी पहलवान व पीलीभीत के शादाब के बीच हुआ, जिसमें बजरंगी ने कड़े मुकाबले के बाद जीत हासिल की।
सातवां मुकाबला दीपक पहलवान नौैबना और कतर्निया के हरेंद्र के बीच हुआ। जिसमें किशन ने जीत दर्ज की। जबकि आठवां मुकाबला पूरनपुर के राकेश कुमार और कतर्निया के हरेंद्र के बीच हुआ। 10 मिनट चले संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद यह कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विजेता पहलवानों को 2100 व उप विजेता को 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती में रेफरी का कार्य वारिस अली व कमेंटेटर का कार्य संडीला हरदोई के मुकेश ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान रसीद खान, अजय सिंह, संदीप मौर्या, अफरोज खान, मुन्ना खां, बीरबल गौड़, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें