बहराइच। मिहींपुरवा कस्बे में सपा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को उपचुनाव में जीत के लिए टिप्स दिए गए।
बलहा विधानसभा क्षेत्र के मिहींपुरवा में स्थित अतिथि भवन में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक की गई, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव ने की।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं। बलहा उपचुनाव होने वाला है। ऐसे में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मिलकर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाएं।
पूर्व राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध ने कहा कि कार्यकर्ता उपचुनाव में इतनी मेहनत करें कि पार्टी के प्रत्याशी को विजय मिले। पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव व शब्बीर अहमद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर केंद्र व प्रदेश की नाकामियों से ग्रामीणों को अवगत करायें, जिससे पार्टी प्रत्याशी को जीत मिले।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंकर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के राज में महंगाई बढ़ती जा रही है। मवेशी फसलेें चर रहे हैं। इस मौके पर बालकिशुन यादव, सपा प्रत्याशी किरन भारती, डॉ. शौकत खां, शुएब अहमद रायनी, महताब रायनी, आशिक अली, राजेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।