फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मशीन से गिरकर श्रमिक की मौत

Tue, 25 Nov 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खेत में धान कुटाई मशीन पर काम करते समय पैर फिसलकर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की है। घायल को बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रमवापुर निवासी मोहरमली ने बताया कि उनका बेटा मेहंदी हसन (50) मजदूरी करता था। सोमवार सुबह वह धान कुटाई की मशीन पर काम करने के लिए घर से निकला। बनगांव के पास स्थित मशीन पर काम करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल जमीन पर आ गिरा। सिर पर चोट लगने से वह बेदम हो गया।

मौके पर पहुंचे परिजन घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मेहंदी हसन को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी हरदी थाने की पुलिस को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें