फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एचटी लाइन के करंट से झुलसकर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। ग्राम ससना खास में मंगलवार को मकान की छत की शटरिंग लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी फखरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के कनेरा गांव निवासी रामफेरे चौरसिया (45) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को वह ससना खास निवासी सत्यदेव विश्वकर्मा के मकान में छत की ढलाई के लिए शटरिंग लगा रहे थे। इसी दौरान शटरिंग में इस्तेमाल हो रही लकड़ी की बल्ली समीप से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गई। लाइन के संपर्क में आते ही बल्ली में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आकर रामफेरे गंभीर रूप से झुलस गए। एसडीओ जयगोविंद गौड़ ने बताया कि बारिश के कारण बल्ली और पटरा पानी से भीगे थे। इसी वजह से विद्युत लाइन से छूते ही उनमें करंट उतर आया। फखरपुर थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें