फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्थरों के नीचे दबकर श्रमिक की मौत, एक घायल

Sat, 01 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते परिजन।
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा के पास शुक्रवार को ट्रक से मार्बल उतारते समय पत्थर भरभराकर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

भिनगा क्षेत्र के ग्राम रजगढ़वा निवासी पन्नालाल वर्मा (35) और ग्राम चितईपुर निवासी राकेश (45) स्टेडियम के पास चल रहे निर्माण कार्य के लिए राजस्थान से आए मार्बल लदे ट्रक को खाली कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक पर लदे पत्थर अचानक गिर गए, जिससे पन्नालाल उनके नीचे दब गए। वहीं, पास खड़े राकेश भी पत्थरों की चपेट में आकर घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। राकेश का इलाज चल रहा है। सूचना पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी विवेक राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते परिजन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें