फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता पर निस्तारित की जाएं महिलाओं की समस्याएं : अपर्णा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में बुधवार को पीड़िताओं की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी थानों पर महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता पर की जाए ताकि उन्हें त्वरित न्याय मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और महिला उत्पीड़न से संबंधित कोई भी प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर की शिथिलता मिली तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला कारागार पहुंचकर महिला बंदियों से भी मुलाकात की। इसके पूर्व महिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर एडीएम अमित कुमार, एसडीएम सदर पूजा चौधरी, सीओ मिहींपुरवा हर्षिता तिवारी, सीएमओ डॉ संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी, विनोद राय, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी श्रद्वा पांडेय, पीडीडीआरडीए मनीष कुमार, डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा, महिला थाना अध्यक्ष मंजू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें