रामनगर गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ। - स्रोत : विभाग
बिछिया। धौरहरा रेंज के मंझरा रामनगर गांव निवासी शंभू के घर में बुधवार दोपहर अचानक एक बड़ा मगरमच्छ घुस गया। परिवार के लोग दहशत में आ गए। कतर्नियाघाट रेंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू में किया।
वन दरोगा अवनीश कुमार और अरविंद गौतम ने वन रक्षक अब्दुल सलाम, वाचर शिवकुमार, अवधेश कुमार रावत, अमरजीत, कामता प्रसाद और छोटे के साथ गांव पहुंचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। टीम ने रस्सी का मजबूत फंदा बनाकर मगरमच्छ के जबड़े में लगाया और उसे घर से बाहर निकाला। इसके बाद फंदा खोलकर हांका लगाते हुए पास के तालाब की ओर भगा दिया। मगरमच्छ के सुरक्षित बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।