फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ड्रोन उड़ाकर आत्मनिर्भरता की उड़ान भरेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत जिले की ग्रामीण महिलाओं का चयन किया जाएगा। चयनित महिलाओं को ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनकी मदद से वे किसानों के खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करेंगी। इससे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक का लाभ मिलेगा, वहीं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए रोजगार और आमदनी के नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देकर कृषि सेवाओं से जोड़ना है। इसके माध्यम से महिलाएं तकनीकी रूप से दक्ष बनकर अपनी आजीविका के नए साधन विकसित कर सकेंगी।
ड्रोन की मदद से खेतों में कम समय में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा सकेगा। इससे किसानों के समय और श्रम की बचत होगी। साथ ही कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं को ड्रोन वितरित किए जाएंगे। इसके बाद वे किसानों को कृषि सेवाएं देकर अपनी आय बढ़ा सकेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
उपायुक्त स्वत: रोजगार धनंजय सिंह ने बताया कि नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं के चयन की कार्रवाई चल रही है। योजना से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने, आधुनिक कृषि तकनीक की पहुंच बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें