फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिलाओं को स्वरोजगार और प्रशिक्षण के लिए किया जागरूक

Wed, 11 Mar 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कृ​षि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करतीं अति​थि। - फोटो : कृ​षि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करतीं अति​थि।
विज्ञापन
बहराइच। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 75 महिला उद्यमियों सहित कुल 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 35 पुरुष प्रतिभागी भी शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना व सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आरसेटी की निदेशक रीति कुमारी ने प्रतिभागियों को विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार और प्रशिक्षण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की अपील की।
कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के वैज्ञानिक डॉ. सीपीबी गौतम ने महिलाओं को कृषि आधारित उद्यमों की संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मेहनत और नए प्रयोगों के जरिए महिलाएं भी उद्यमिता के क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

स्वरोजगार कार्यालय के प्रशिक्षक अजमल ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सरकारी सहायता से जुड़ी जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव भी साझा किए और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्लस्टर हेड अशोक, फील्ड ऑफिसर राज कुमार, जियाउद्दीन और आलोक तथा वित्त अधिकारी आशुतोष अंकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें