फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कॉमर्शियल सिंलिडर पर रोक की खबर से होटल कारोबारियों में अफरातफरी

विज्ञापन
एक होटल पर इस्तेमाल हो रहा व्यावसायिक गैस सिलिंडर। - फोटो : एक होटल पर इस्तेमाल हो रहा व्यावसायिक गैस सिलिंडर।
विज्ञापन
बहराइच। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगाए जाने से जिले के होटल व्यवसायियों और संस्थानों में अफरातफरी मच गई है। होटल संचालक यह समझ नहीं पा रहे हैं कि यदि सप्लाई बंद हुई तो रोजमर्रा का कामकाज कैसे चलेगा। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी भोजन व्यवस्था पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन


जिले में लगभग 11,864 होटल पंजीकृत हैं, जहां खाना बनाने के लिए कॉमर्शियल गैस सिलिंडर का उपयोग किया जाता है। इन होटलों को जिले की 71 गैस एजेंसियों से गैस की आपूर्ति होती है। अचानक सप्लाई बंद होने से होटल संचालकों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि होटल और ढाबों में भोजन तैयार करने के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर का ही सहारा है।

दूसरी ओर जिले के 14 विकास खंडों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी भोजन पकाने के लिए इसी सिलिंडर का इस्तेमाल होता है। यदि सप्लाई रुकी तो छात्राओं के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी बढ़ने की आशंका
व्यावसायिक गैस सिलिंडर की सप्लाई पर रोक की स्थिति में घरेलू रसोई गैस की कालाबाजारी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इससे आम उपभोक्ताओं को भी रसोई गैस की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

अब फिर लकड़ी की भट्ठी का सहारा

शहर के पीपल चौराहा स्थित कन्हैया होटल के संचालक कन्हैया का कहना है कि उनका पूरा कारोबार कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पर निर्भर है। सप्लाई बंद होने पर उन्हें मजबूरन फिर से लकड़ी की भट्ठी का इंतजाम करना पड़ेगा। वहीं, खत्रीपुरा निवासी होटल व्यवसायी अजलान ने भी सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब परंपरागत लकड़ी की भट्ठी ही एकमात्र विकल्प बचता दिख रहा है।



रोजाना करीब 7856 सिलिंडरों की सप्लाई

जिले में संचालित 71 गैस एजेंसियों से प्रतिदिन करीब 7856 कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है। इन्हीं सिलेंडरों से होटल, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कामकाज चलता है।


अभी सप्लाई बंद करने का आदेश नहीं

जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई सुचारु रूप से चल रही है। इसे बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



जिले में पंजीकृत होटल: 11,864

गैस एजेंसियां: 71
प्रतिदिन सप्लाई: लगभग 7856 सिलिंडर
प्रभावित संस्थान: होटल, ढाबे, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें