फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला महिला का शव

Fri, 19 Jun 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पैड़ी पकड़िया गांव के निकट शुक्रवार को सरयू योजक नहर में एक महिला की लाश ग्रामीणों को उतराती दिखी। जिसे ग्रामीणों द्वारा नहर से बाहर निकाला गया। गिलौला पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। महिला की शिनाख्त असैला गांव की निवासी मीरा देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव के निकट शुक्रवार सुबह एक महिला की लाश उतराती देखी गई। जब तक ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना गिलौला पुलिस को दी जाती अथवा लाश को नहर से निकालने का प्रयास किया जाता लाश बह कर थाना क्षेत्र के ही ग्राम पैड़ी के मजरा पकड़िया पहुंच गई। जहां ग्रामीणों द्वारा लाश को बाहर निकाला गया। गिलौला पुलिस द्वारा शिनाख्त कराने पर उसकी पहचान असैला निवासिनी मीरा देवी (25) पत्नी बेनी प्रसाद के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे मृत महिला के पिता चंदवापुर निवासी जोखन व ससुर द्वारा महिला को विक्षिप्त बताया गया। इस पर पुलिस ने इत्फिाकिया में मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। थानाध्यक्ष गिलौला वकील पांडे बताते हैं कि परिवारीजनों के मुताबिक महिला विक्षिप्त थी। संभव है वह स्वयं नहर में कूदी हो। फिर भी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें