फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक ने महिला यात्री से की बदसलूकी

Wed, 25 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
बस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बहराइच से बलरामपुर जा रही रोडवेज बस में बुधवार को परिचालक ने एक महिला यात्री के साथ बदसलूकी की। इससे नाराज अन्य यात्रियों ने इकौना में बस रोककर उसके सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस अफरा तफरी में रोडवेज बस एक घंटा इकौना बस स्टैंड पर खड़ी रही। क्षेत्र के कस्बा चौकी प्रभारी के समझाने के बाद सहयात्री शांत हुए।
विज्ञापन


 रोडवेज बस स्टैंड बहराइच बस संख्या (यूपी 40 टी 0348) सुबह साढ़े सात बजे बहराइच से बलरामपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 65 यात्री थे। बस परिचालक ने पहले सभी यात्रियों से पैसा वसूल लिया। इसके बाद कुछ लोगों को टिकट दिया।

बस में बैठी एक महिला यात्री ने 100 रुपये देकर गिलौला के लिए टिकट मांगा तो उसे परिचालक ने बलरामपुर का टिकट देकर शेष पैसा बाद में देने को कहा। महिला जब गिलौला में उतरने लगी तो उसने अपना पैसा वापस मांगा तो परिचालक ने बलरामपुर तक का पैसा काट कर पैसा वापस करने लगा।
विज्ञापन


इस पर महिला ने ऐतराज जताया तो परिचालक ने महिला से अभद्रता कर उसको धमकाने लगा। इस पर बस में बैठे बलरामपुर सीडीओ कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक संतोष वर्मा सहित अन्य यात्रियों ने इस पर आपत्ति की तो परिचालक व बस चालक संतोष वर्मा से मारपीट पर उतारू हो गए।

विवाद में चालक परिचालक ने संतोष की शर्ट की जेब फाड़ दी जिससे उनका चश्मा गिरकर टूट गया। बस इकौना पहुंची तो संतोष सहित अन्य यात्री बस स्टैंड पर उतर कर कंडेक्टर से माफी मांगने व सवारियों की टिकट की जांच कराने की मांग को लेकर बस के आगे बैठ गए।

घटना की जानकारी के बाद पहुंचे कस्बा प्रभारी अनिल प्रकाश पांडे ने मौके पर पहुंच कर कंडेक्टर से माफी मंगवाकर दोनों पक्षों में समझौता करा कर बस को बलरामपुर के लिए रवाना कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें