फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मोतीपुर में प्रदर्शन करते परवानी गौड़ी के ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। परवानीगौढ़ी गांव की तमाम महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने कोटेदार पर तीन माह से खाद्यान्न न देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को पत्र सौंपकर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि अंगूठा लगवाने के बाद कोटेदार सभी को भगा देता है। विरोध करने पर वह अभद्रता करता है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत परवानीगौढ़ी की तमाम महिलाएं उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और तीन माह से खाद्यान्न न मिलने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि तीन माह से कोटेदार राशन देने के नाम पर सिर्फ मशीन पर अंगूठा लगवा रहा है। निशान लगवाने के बाद बिना राशन दिए ही सभी को लौटा देता है। विरोध करने पर वह अपशब्दों का प्रयोग करता है।
विज्ञापन

गांव निवासी सीता देवी, जानकी, जनक दुलारी, पूनम, बनदेवी, किरन कुमारी, पार्वती, राजवंती का कहना है कि वे मंहगे दामों पर दुकानों से अनाज खरीदने को विवश हैं, लेकिन पूर्ति विभाग व खंड विकास अधिकारी द्वारा शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दो दिन पूर्व भी उन्होंने प्रदर्शन किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना पाकर पहुंचे उपजिलाधिकारी बाबूलाल ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एसडीएम ने कहा कि पूर्ति निरीक्षक से आरोपों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें