फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। महादेवा हंसुलिया गांव निवासी एक विवाहिता की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों नेे कुंडे से लटक रही विवाहिता के शव को नीचे उतारा। नेपाल से मायके के लोग गांव पहुंच रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत हंसुलिया ग्राम पंचायत के महादेवा निवासी कुसुमी देवी (28) पत्नी बीरबल राजपूत की लाश मंगलवार देर रात छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटकती मिली। कुसुमी के मौत की सूचना पाकर आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के मायके नेपाल के गुलहरिया खालेपुरवा सूचना दी गई है।
शव को दोनों पक्षों की रजामंदी पर अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही है। इस मामले में मोतीपुर थानाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी मामले की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस को भेजकर जानकारी ली जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें