फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी का कपड़ा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एसएसबी और पुलिस जवानों ने एक तस्कर को प्रतिबंधित कपड़े के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कपड़े को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट एसके शर्मा ने बताया कि निबिया बॉर्डर आउट पोस्ट के उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, जैनेंद्र पांडेय, जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक उमाकांत मिश्रा, रंजीत यादव गश्त कर रहे थे। मंगलवार सुबह जवान भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 30 के पास पहुंचे।
तभी एक व्यक्ति नेपाल सीमा में प्रवेश करता दिखा। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास प्रतिबंधित कपड़ा बरामद हुआ। कमांडेंट ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के पास से लेडीज सूट 145 पीस, कपड़ा 216 मीटर, सूती दरी 230 पीस बरामद हुई।
विज्ञापन

बरामद कपड़े को रुपईडीहा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी पहचान थाना क्षेेत्र के गंगापुर निवासी लक्ष्मन पुत्र माधव के रूप में हुई है। कमांडेंट ने बताया कि बरामद कपड़े की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें