फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाघ के हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी

Mon, 29 Dec 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
लोधनपुरवा गांव में बाघ के हमले में घायल सुशीला।  -स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बहराइच। मवेशियों के लिए चारा लाने गई एक महिला पर रविवार शाम बाघ ने हमला कर दिया। महिला के चीखने पर ग्रामीणों ने हांका लगाया, तो बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर शाम वनकर्मी मौके पर पहुंचे हैं, वन कर्मियों ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने को कहा है ।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में ककरहा रेंज के लोधन पुरवा गांव निवासी सुशीला (35) प्रतिदिन की तरह गांव के सात-आठ लोगों के साथ खेत में मवेशियों के लिए चारा लाने गई थीं। उसी दौरान खेत में छिपे बाघ ने सुशीला पर हमला कर दिया।

सुशीला की चीख सुनकर जब ग्रामीणों की नजर उधर गई तो बाघ को देख लोग सहम गए। हालांकि इसके बाद सभी लाठी-डंडा लेकर हांका लगाते हुए दौड़े, शोर होने पर बाघ सुशीला को छोड़ कर गन्ने के खेत में घुस गया।
विज्ञापन


रेंज कार्यालय को सूचना देने के बाद ग्रामीण जख्मी सुशीला को लेकर आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहीं पुरवा पहुंचे, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें