फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने चार मृत बच्चों को दिया जन्म, मां सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बघौली गांव निवासी एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिवार के लोग उसे पीएचसी असवा मोहम्मदपुर ले गए। वहां महिला ने सामान्य प्रसव से चार बच्चों को जन्म दिया। लेकिन चारों बच्चे मृत निकले। इस पर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवारीजन रोते-बिलखते नवजातों का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

नानपारा तहसील अंतर्गत बघौली गांव निवासी पूनम देवी पत्नी त्रिलोकी साहू को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवार के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असवा मोहम्मदपुर ले गए। एएनएम किरन देवी ने सहकर्मियों की मदद से महिला का सामान्य प्रसव कराया। महिला ने एक साथ चार नवजात बेटों को जन्म दिया।
इससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन कुछ मिनट में ही पता चला कि चारों नवजात मृत हैं। इस पर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवारीजन नवजात बच्चों का शव लेकर घर चले गए। शवों को दफना दिया है। प्रसव कराने वाली किरन देवी का कहना है कि अल्ट्रासाउंड न होने से नवजात की स्थिति का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. नलिन रजा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला ने सामान्य डिलेवरी में चार बेटों को जन्म दिया था। लेकिन सभी नवजात मृत थे।
कम समय हो सकता मृत्यु का कारण
चार मृत बच्चों को जन्म देने का मुख्य कारण कम समय में प्रसव होना हो सकता है। नवजात गर्भ के दौरान ही काफी कमजोर हो गए हों, जिससे उनकी मृत्यु एक साथ हो गई।
विज्ञापन

- डॉ. केके वर्मा, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें