फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मुर्तिहा थाना क्षेत्र के हरखापुर गांव में रविवार शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और मौत पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरखापुर निवासी प्रमुख का विवाह करीब आठ वर्ष पहले लखीमपुर जिले के चंदपुरा गांव निवासी श्रीदेवी (25) से हुआ था। करीब डेढ़ माह पहले श्रीदेवी ने बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद से वह बीमार चल रही थीं। रविवार शाम उनकी मौत हो गई।
सूचना पर मृतका के भाई दिनेश समेत अन्य मायके पक्ष के लोग पहुंचे। दिनेश ने बहन की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी यतींद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पति प्रमुख ने बीमारी के कारण मौत होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें