फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कलेक्ट्रेट के बाहर पुतला फूंका, पुलिस से हुई झड़प

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह, वोट बचाओ-देश बचाओ’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को चार युवा फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, छात्र सभा और युवजन सभा के जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पुतला दहन रोकने के प्रयास में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प हुई। इससे कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मयंक मिश्रा, छात्र सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र मौर्या और युवजन सभा जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफसाल ने किया।
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
बाद में पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, कथित वोट चोरी के आधार पर बनी सरकारों को बर्खास्त करने और एसआईआर प्रक्रिया समाप्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मताधिकार की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लोकतंत्र के लिए जरूरी है। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें