फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 23 Mar 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


रिसिया थाना क्षेत्र के इटिया निवासी पिता रामदुलारे ने बताया कि ममता का विवाह उन्होंने दिनेश प्रजापति के साथ किया था। विवाह के बाद उसका एक दो साल का लड़का भी है। बताया कि करीब 11 माह पूर्व आरोपी युवक बिंदेश्वरी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और अपने साथ दिल्ली लेकर चला गया। इसके बाद ममता के पति दिनेश ने थाने पर घटना की लिखित सूचना देते हुए शादी तोड़ दी।
इसके बाद उनकी पुत्री बिंदेश्वरी के साथ ही रहने लगी थी। आरोप लगाया कि ममता से मन भर जाने के बाद बिंदेश्वरी ने अब दूसरी शादी करने के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी। थाना प्रभारी जयदीप दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें