फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिला पंचायत बैठक में बहराइच का नाम बदलने का आया प्रस्ताव

Sun, 23 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला पंचायत की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मंजू सिंह ने किया। इसमें 74,07,61,640 रुपये की लागत की परियोजनाओं को मंजूरी मिली। इसी के साथ ही बहराइच जिले का नाम परिवर्तित करने का प्रस्ताव भी आया।
विज्ञापन



बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसमें 74,07,61,640 रुपये की लागत से विकास कार्य पूरा कराने की मंजूरी मिली है। इसी के साथ ही खनिज परिवहन शुल्क वसूली की उपविधि का अनुमोदन भी किया गया।
बैठक के दौरान बहराइच का नाम परिवर्तित कर ब्रह्म देव नगर, सुहेलदेव नगर, बलभद्र सिंह नगर अथवा अटल नगर किए जाने पर चर्चा की गई। इस प्रस्ताव पर शासन स्तर पर निर्णय लिया जा सकता है। इसलिए इसे कार्यवृत्त से विलोपित कर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत भूमि, परिसंपत्तियों का चिह्ननीकरण करते हुए आय के दृष्टिगत दुकानों का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने छावनी बाजार स्थित नॉर्मल स्कूल की रिक्त भूमि पर चबूतरा व टिनशेड का निर्माण कर ठेले वालों को किराये पर देने का सुझाव दिया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वस्त किया कि सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बैठक के दौरान सीआरओ देवेन्द्र पाल सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें