फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा। नानपारा कोतवाली इलाके में सोमवार को बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके पति और दो छोटे बच्चे घायल हो गए। उधर, चरदा व रिसिया में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक बालक और एक महिला घायल हो गए।
विज्ञापन


शिवपुर मोहरनियां गांव निवासी जाकरुन (26) सोमवार को अपने पति इरशाद तथा दो बेटों सालार (3) और हसनैन (1) के साथ बाइक से नानपारा तहसील जा रही थीं। परिवार बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने जा रहा था। रुपईडीहा-नानपारा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे सभी सड़क पर गिर पड़े। जाकरुन के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इरशाद और दोनों बच्चों को मामूली चोट आईं।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक घायल

चरदा। तकिया गांव में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहे अहर (3) को किसी वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे सीएचसी चरदा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
दो बाइकों की भिड़ंत, महिला घायल

रिसिया। जगदीशपुर-सोखा मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार शाकिरा, निवासी इमलिया करण, थाना गिरंट जनपद श्रावस्ती घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी रिसिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें