फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 29 Oct 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बौंडी क्षेत्र में बुधवार को सेमगढ़ा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार राबिया (36) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा फिरोज घायल हो गया। दोनों एक रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने जरवल रोड जा रहे थे।
विज्ञापन


हरदी क्षेत्र के सिसैया चूरामणि निवासी फिरोज अपनी चाची राबिया को बाइक से लेकर जा रहे थे। कोदही संपर्क मार्ग से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राबिया को गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिरोज भी घायल हो गए।

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजीव वर्मा ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की मदद से चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें