फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा। मलंगजोत गांव निवासी एक महिला की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने पति बल्लम के साथ पैदल दवा लेने बेगमपुर जा रही थी। राजमार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार चौपहिया वाहन से दंपती को टक्कर लग गई। हादसे में घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मलंगजोत गांव की अलवीना (25) पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। बुधवार रात उन्होंने पति बल्लम से चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने की बात कही। इसके बाद दोनों पैदल ही बेगमपुर की ओर चल दिए। गांव से कुछ दूरी पर राजमार्ग पर पीछे से आए एक चौपहिया वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अलवीना को मृत घोषित कर दिया। वाहन चालक हादसे के बाद मौके से भाग निकला।
अलवीना के पति बल्लम ने बताया कि हादसे के समय अंधेरा था। इस कारण वह टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं कर सके। पुलिस ने अलवीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रामगांव दिवाकर तिवारी ने जानकारी दी कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें