फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

Fri, 05 Apr 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र नानपारा की ग्राम पंचायत बहादुरपुरवा निवासी रेशमा (25) सुबह नानपारा-मिहींपुरवा राजमार्ग बहादुरपुरवा भट्ठे के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान उन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान महिला के मायके पक्ष के कुछ लोगों को हत्या कर इसे हादसा दर्शाने की बात करते भी सुना गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रेशमा के ससुर रमजान खां ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें