बिछिया। कतर्नियाघाट जंगल के निकट घाघरा नदी के कछार में बसे गांव धरमपुर रेतिया और संपतपुरवा में एक सप्ताह से भेड़ियों की दहशत बनी हुई है। भेड़ियों ने दो दिन पूर्व एक महिला को दौड़ा लिया। किसी तरह उसकी जान बच सकी।
ग्रामीणों का कहना है कि भेड़िये लगातार नदी के किनारे दिखाई पड़ रहे हैं और सुबह-शाम शिकार की तलाश में आबादी में घुस जाते हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले संपतपुरवा निवासी कैलाश की पत्नी दूध लेने धरमपुर रेतिया जा रही थीं, तभी एक भेड़िये ने उन्हें दौड़ा लिया।
हालांकि ग्रामीणों की मदद से वह किसी तरह बच गईं। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि टीम भेजकर पगचिह्नों के आधार पर मामले की पुष्टि कराई जाएगी।