फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अयोध्यापुरवा गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Sat, 27 Dec 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बिछिया। सुजौली रेंज में बालिका का शिकार करने वाला तेंदुआ आखिरकार शुक्रवार को पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन



अयोध्यापुरवा गांव में 17 दिसंबर की शाम तेंदुए ने घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय आलमीन पर हमला कर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया था। काफी खोजबीन के बाद कुछ दूरी पर गन्ने के खेत से बालिका का क्षत-विक्षत शव मिला था। इस घटना से पूरे गांव के लोग सकते में आ गए थे। ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया था।


वन विभाग ने जहां शव मिला था, वहां पिंजरा लगाया। सुजौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि वन दारोगा अनिल कुमार और वाचरों की टीम लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। कड़ी निगरानी और सतर्कता के बीच शुक्रवार भोर में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
विज्ञापन



तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय पहुंचाया। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट सूरज ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ मादा है और उसकी उम्र करीब तीन से चार वर्ष आंकी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की जांच में तेंदुआ स्वस्थ मिला है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुरूप उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें